Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

15 दिनों से धंसी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा: दरौंदा प्रखंड के चंचौरा–भिखाबांध मुख्य पथ पर पांडेयपुर काली स्थान के समीप पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पक्की सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर धंस गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार दोपहर दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क धंस जाने से प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले करीब 20 गांवों के लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बच्चों को पैदल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहन भी गांव में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने को विवश होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।