Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विदेश डेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में शामिल मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 19वें संस्करण के लिए प्रतिभागियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह महोत्सव 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की घोषणा के साथ ही फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और मीडिया पेशेवरों में उत्साह देखा जा रहा है।

एमआईएफएफ को वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है। इस बार महोत्सव का आयोजन मुंबई के पेडर रोड स्थित एनएफडीसी परिसर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव का उद्देश्य गैर-फीचर फिल्मों को बढ़ावा देना और नए फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। एमआईएफएफ दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, तकनीकी विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लाकर रचनात्मक संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है।

आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक एमआईएफएफ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही कई देशों के फिल्मकारों ने रुचि दिखाई है। इस आयोजन में विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों का प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि एमआईएफएफ जैसे मंच भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के बीच सहयोग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं।