Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

2026 में डबल धमाका: लिसा मिश्रा साधेंगी संगीत और स्क्रीन का सुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

मुंबई। अभिनेत्री और गायिका लिसा मिश्रा ने वर्ष 2026 को अपने करियर के लिए अहम मोड़ बताते हुए कहा है कि वह संगीत और अभिनय, दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहती हैं। मनोरंजन जगत में अक्सर कलाकारों को एक ही पहचान तक सीमित कर दिया जाता है, लेकिन लिसा इस धारणा को बदलने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही हैं।

लिसा मिश्रा का मानना है कि एक कलाकार के भीतर कई प्रतिभाएं होती हैं और उन्हें किसी एक दायरे में बांधना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगीत उनके दिल के बेहद करीब है, वहीं अभिनय उन्हें खुद को नए रूप में प्रस्तुत करने का अवसर देता है। ऐसे में वह दोनों माध्यमों को साथ लेकर चलना चाहती हैं, ताकि दर्शकों को उनका बहुआयामी व्यक्तित्व देखने को मिले।

फिलहाल उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘कॉल मी बे 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और तय शेड्यूल के अनुसार काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेट पर अपने अनुभव को साझा करते हुए लिसा ने कहा कि हर नया प्रोजेक्ट उन्हें कुछ नया सीखने का मौका देता है। इसके साथ ही वह अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके कई सिंगल्स और कोलैबोरेशन प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिन्हें लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है।

लिसा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने करियर को किसी एक दिशा में सीमित नहीं करना चाहतीं। उनके लिए 2026 प्रयोग, विस्तार और आत्मविश्वास का वर्ष है। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के इरादे से आगे बढ़ रहीं लिसा मिश्रा आने वाले समय में दर्शकों को अभिनय और संगीत, दोनों में नई ऊर्जा के साथ नजर आएंगी।