Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका : रोहित कुमार सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

छपरा : एकमा प्रखंड के बेनौत गांव में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में युवा संगठन चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए युवा शक्ति को पूरी ऊर्जा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए।

अपने पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोहित कुमार सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच निःशुल्क कूलर का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सहायता के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना ही एक मजबूत, समरस और विकसित समाज की पहचान है।

उन्होंने युवाओं से परिवारवाद और समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निःशुल्क कूलर वितरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों ने युवा चेतना की पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।