लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान : दारौंदा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रखंड समाहरणालय सभागार, दरौंदा में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक करेंगे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह सदस्य सचिव इसकी तैयारियों की देखरेख करेंगे।
बैठक में क्षेत्र के लोकसभा सदस्य, प्रखंड प्रमुख, समिति के उपाध्यक्ष एवं सभी नामित सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अंचल, पंचायती राज, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, आपूर्ति, कल्याण, जीविका, मनरेगा, उद्यान, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), विद्युत विभाग तथा बैंक प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यों की स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर विकास योजनाओं की समीक्षा एवं आवश्यक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।







