Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे नरेन्द्र मोदी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी

देश के सबसे बड़े अवसंरचना प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा  इंटेरनेशनल  एयरपोर्ट्स  का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी करेंगे। इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर बात करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, श्री मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे जेवर स्थित एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे हवाई अड्डे के प्रथम चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसके शुरू होने से - क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा , व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही हैं।