Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

36 साल बाद बंगलादेश को मिला पुरुष प्रधानमंत्री, तारिक रहमान बने बंगलादेश के नये पीएम, 49 मंत्रियों ने ली शपथ

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

ढाका, बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को ढाका में देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ 49 अन्य नवनिर्वाचित सांसदों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व ओम बिरला ने किया। उनके साथ विक्रम मिस्री भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 36 वर्षों के अंतराल के बाद बंगलादेश को एक पुरुष प्रधानमंत्री मिला है।

नए मंत्रिमंडल में कुल 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री पद पर शपथ लेने वालों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खुसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अफरोजा खानम रीता और निताई रॉय चौधरी शामिल हैं।

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में एम. राशिदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, मोहम्मद शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल और फरजाना शरमीन के नाम शामिल हैं।

इससे पूर्व ढाका एयरबेस पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बंगलादेश विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ. मोहम्मद नजरुल इस्लाम, बंगलादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा तथा भारत में बंगलादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद रियाज हमीदुल्ला ने किया।

गौरतलब है कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए विद्रोह के बाद सरकार गिर गई थी, जिसके पश्चात मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के सलाहकार के रूप में देश का संचालन कर रहे थे।

तारिक रहमान दिसंबर में 17 वर्षों के निर्वासन के बाद बंगलादेश लौटे थे। उनकी माता खालिदा जिया लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं और उनका निधन 30 दिसंबर 2025 को हुआ था।

मोहम्मद यूनुस की निगरानी में लगभग आठ महीने तक चले अंतरिम शासन के बाद 12 फरवरी को आम चुनाव कराए गए, जिनमें बीएनपी ने 299 में से 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।