Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

68.41 करोड़ से बदलेगा मुसल्लहपुर कृषि बाजार का स्वरूप: कृषि मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना 

-कृषि मंत्री ने किया मुसल्लहपुर बाजार समिति प्रांगण का निरीक्षण

पटना, जल्द ही मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के आधुनिकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद यहां किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार इसके लिए तेजी से कार्य कर रही है। ये बातें शुक्रवार को कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कही। 

वे मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

ई-नाम से जुड़ेगा राष्ट्रीय मंडियों से: राम कृपाल यादव
कृषि मंत्री ने बताया कि मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए कृषि विभाग द्वारा 68.41 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में एपीएमसी एक्ट के निरसन के बाद राज्य सरकार द्वारा तैयार कृषि रोडमैप के अंतर्गत सभी बाजार प्रांगणों को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक बाजार व्यवस्था मिले। इसी उद्देश्य से मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम (e-NAM) प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंडियों से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
इस बाजार प्रांगण में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, गोदाम सहित सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे किसानों और व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बाजार परिसर उपलब्ध होगा।

किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
निरीक्षण के दौरान पटना फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर बाजार प्रांगण के समुचित विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव एवं मांगें रखीं। उन्होंने बाजार प्रांगण में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर, तथा एक प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों के वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त किया जाए, ताकि किसानों को बाजार तक आने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

कृषि मंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बाजार प्रांगण को सुव्यवस्थित, आधुनिक और किसान हितैषी बनाया जाएगा। इस मौके पर निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक कृषि अवसंरचना और पारदर्शी व्यापार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब बाजार मजबूत होगा, तो किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा और इससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।