Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

8 साल बाद अनुष्का का कमबैक? अल्लू अर्जुन संग साउथ डेब्यू की चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आठ साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लौट सकती हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आठ साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। खबरें हैं कि वे अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली की अपकमिंग साइंस-फिक्शन फिल्म ‘AA22xA6’ में नजर आएंगी। अगर ये खबर सही साबित हुई तो यह अनुष्का का तेलुगू सिनेमा में डेब्यू भी होगा।

अनुष्का की आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ 2018 में रिलीज हुई थी। उसके बाद वे पति विराट कोहली और दो बच्चों- वामिका व अकाय की परवरिश में व्यस्त रहीं। लंदन में बसेरे के साथ उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन अब अचानक इन खबरों ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों को हिलाकर रख दिया है।

रिपोर्ट्स में क्या कह रहा है?

डेक्कन क्रॉनिकल समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का इस बड़े बजट वाले पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में बातचीत के दौर में हैं। फिल्म का अस्थायी नाम ‘AA22xA6’ है और इसका निर्देशन ‘जवान’ फेम एटली कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन इसमें चार अलग-अलग रोल निभाने वाले हैं। दीपिका पादुकोण पहले से कन्फर्म हैं।

अगर अनुष्का साइन करती हैं तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी वापसी साबित हो सकती है। फिल्म 2025 में फ्लोर पर जा चुकी है और अल्लू अर्जुन का जन्मदिन 8 अप्रैल को टाइटल अनाउंसमेंट का दिन हो सकता है।

फैंस में खलबली, लेकिन आधिकारिक पुष्टि शून्य

खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जोश देखते ही बनता है। एक तरफ जहां अनुष्का के समर्थक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई हामी नहीं भरी गई है। सूत्रों का कहना है कि बातचीत चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है।

अनुष्का ने ‘चकदा एक्सप्रेस’ जैसी फिल्म पर काम किया था, जो पोस्ट-प्रोडक्शन में रुक गई। उसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए वेब सीरीज ‘द ब्लू’ और अन्य प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया। लेकिन अब बड़े पर्दे की वापसी की ये खबर उनके करियर को नई दिशा दे सकती है।

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट?

‘AA22xA6’ पैरलल यूनिवर्स पर आधारित साइंस-फिक्शन फिल्म है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका के अलावा जनह्वी कपूर और रश्मिका मंदाना का नाम भी चर्चा में है। अगर अनुष्का शामिल हुईं तो यह साउथ के सबसे बड़े स्टार के साथ बॉलीवुड की पॉवरफुल एक्ट्रेस की जोड़ी बनेगी।

ट्रेड एनालिस्ट्स मान रहे हैं कि अगर डील फाइनल हुई तो फिल्म का बजट 500 करोड़ के पार जा सकता है। यह अनुष्का के लिए न सिर्फ कमबैक, बल्कि नया चैप्टर भी साबित होगा।

अभी इंतजार है आधिकारिक घोषणा का। फैंस सोशल मीडिया पर #AnushkaComeback और #AA22xA6 ट्रेंड कर रहे हैं। क्या अनुष्का आठ साल बाद फिर से चमकेंगी? जवाब जल्द ही मिल सकता है।