Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

802 बोतल शराब गटकीं चूहों ने? झारखंड में नई शराब नीति से पहले चौंकाने वाला खुलासा

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

झारखंड के धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। कोयलांचल क्षेत्र, जो आमतौर पर कोयला माफिया और गैंगवार के लिए सुर्खियों में रहता है, इस बार चूहों की करतूतों को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि यहां चूहों ने 802 बोतल अंग्रेजी शराब पी डाली।

दरअसल, 1 सितंबर से झारखंड में नई शराब नीति लागू होने जा रही है। इसके तहत राज्यभर की शराब दुकानों के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान बलियापुर और प्रधानखंता की दुकानों की जांच हुई, जिसमें कई शराब की बोतलें खाली मिलीं और कुछ की ढक्कनों पर कुतरने के निशान पाए गए।

स्टॉक की गिनती के समय मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पाया गया कि कुल 802 बोतल शराब या तो पूरी तरह खाली हैं या उनमें मात्रा कम है। जब इसका जवाब मांगा गया तो संचालकों ने इसकी जिम्मेदारी चूहों पर डाल दी। उनका कहना है कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन कुतरकर शराब पी ली।

यह पहली बार नहीं है जब चूहों पर ऐसा आरोप लगा हो। अप्रैल 2024 में भी राजगंज थाना, धनबाद में जब्त किए गए 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा के नष्ट होने का कारण चूहों को बताया गया था। उस समय पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि स्टोर में रखे नशे के सामान को चूहे खा गए।

इस ताजा मामले पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी ने कहा है कि चूहों ने शराब पी या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता। विभाग ने जो माल दिया था, उसकी भरपाई एजेंसी को करनी होगी। उन्हें फ्रेश स्टॉक दिया गया था और वही हालत वापस चाहिए। अब एजेंसी को नोटिस भेजा जाएगा और नुकसान की वसूली की जाएगी।

अब देखना यह है कि कार्रवाई चूहों पर होती है या एजेंसी पर, लेकिन कोयलांचल में चूहों की शराबखोरी की यह कहानी सबको हैरानी में डाल रही है।