Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

AEDO परीक्षा में पेपर लीक की खबरें निराधार: बिहार लोक सेवा आयोग

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक और कदाचार की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है की परीक्षा की दोनों चरण स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त रुप से संपन्न हुए हैं

आयोग के अनुसार कुछ कथित गुरु और सोशल मीडिया चैनल द्वारा निराधार अफवाह फैलाई जा रही है कि परीक्षा के द्वितीय चरण में अनियमितताएं हुईं है और प्रश्न पत्र भी लीक हुआ है। आयोग ने इन तमाम निराधार दावों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के किसी भी परीक्षा केंद्र से पेपर लीक को लेकर ना तो कोई शिकायत मिली है और नहीं इस संबंध में कोई प्राथमिक की दर्ज की गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्लूटूथ के माध्यम से कदाचार की कोशिश की बात फैलाई जा रही थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के कारण से इसे विफल कर दिया गया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।  

आपको बता दे कि आयोग और जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 20 और 21 अप्रैल, 2026 को होने वाली परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निराधार, बेबुनियाद, काल्पनिक, कपटपुर्ण अफवाहों और दुष्प्रचार पर ध्यान ना दें और परीक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लें।

साथ ही आयोग ने परीक्षा संचालन संबंधित किसी भी शिकायत के लिए आयोग के Grievances Redressal System Portal पर शिकायत दर्ज करने की बात कही है एवं आधिकारिक सूचना के लिए आयोग के X(Twitter)/ वेबसाइट पर विजिट करने की अपील की है।