Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BCCI के आगे नकवी हुए सरेंडर, यूएआई बोर्ड को सौंपी ट्रॉफी

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज |

एशियन क्रिकेट काउंसिल के चैयरमैन मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी से पीछा छुड़ा लिया है और अब उन्होंने पाकिस्तान रवाना होने से पहले एशिया कप की ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है।

पाकिस्तान सरकार में मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी को यूएई बोर्ड को सौंप दी है। रविवार को ट्रॉफी नहीं दी गई थी क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान सरकार में मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल के चैयरमैन मोहसिन नकवी के ट्रॉफी नहीं देने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन पर महाभियोग चलाने पर जोर दे रहा है और इस वजह से उन्होंने ट्रॉफी को यूएई बोर्ड को सौंप दी है।

सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि यूएआई बोर्ड सहयोग नहीं करेगा तो भारत भविष्य में किसी भी साझा क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनेगा। ऐसे हालात में नकवी के पास विकल्प बेहद सीमित रह गए थे। अंततः उन्होंने ट्रॉफी को बीसीसीआई को सौंपते हुए कहा कि "भारत एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेटिंग पावरहाउस है और इस सच्चाई को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।"

इस घटनाक्रम के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बीसीसीआई अब एशिया कप को अपने नेतृत्व में और भी बेहतर ढंग से आयोजित करने की तैयारी में जुट गया है। वहीं, यूएआई बोर्ड के इस सरेंडर ने यह भी साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में भारत की स्थिति कितनी मजबूत है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह केवल एक ट्रॉफी का मामला नहीं है बल्कि क्रिकेट राजनीति में भारत की ताकत और प्रभाव का स्पष्ट संदेश है। आने वाले समय में यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद की दिशा और निर्णयों पर भी गहरा असर डाल सकता है।