Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP नेता डॉ. प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध चयन तय

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी ।

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद पर चयन लगभग तय माना जा रहा है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मोर्चा (रालोम) ने संयुक्त रूप से डॉ. कुमार को अध्यक्ष पद का अपना सर्वसम्मत उम्मीदवार बनाया है।

डॉ. प्रेम कुमार ने आज विधानसभा सचिव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन ने भी अध्यक्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है। इस स्थिति में डॉ. प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है और उन्हें निर्विरोध चुना जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक घोषणा 02 दिसंबर को सदन में की जाएगी।

कौन हैं डॉ. प्रेम कुमार?
    •    लंबे समय से विधायक
    •    मंत्रिपरिषद में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी
    •    संगठन में प्रभावी और अनुभवी चेहरा

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि डॉ. प्रेम कुमार का अध्यक्ष चुना जाना भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा है, जो आने वाले सदन के कामकाज और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।