Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

CM नीतीश ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया

पटना: पटना में सोमवार, 15 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब अपने हाथ से हटा दिया। यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पहले नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद वे उन्हें देखने लगे। इस दौरान महिला डॉक्टर भी मुख्यमंत्री की ओर देखकर मुस्कुराईं। मुख्यमंत्री ने उनके हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा, “ये क्या है जी।” इस पर महिला डॉक्टर ने जवाब दिया, “हिजाब है सर।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हटाइए इसे।”

इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथ से महिला डॉक्टर का हिजाब हटा दिया। इस घटना के बाद महिला कुछ क्षणों के लिए असहज नजर आईं। आसपास मौजूद लोग इस दौरान हंसते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने इसके बाद महिला डॉक्टर को दोबारा नियुक्ति पत्र थमाया और आगे बढ़ने का संकेत दिया, जिसके बाद वह वहां से चली गईं।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस घटना का वीडियो साझा करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने लिखा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को। मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन 1283 आयुष चिकित्सकों में 685 आयुर्वेदिक, 393 होम्योपैथिक और 205 यूनानी चिकित्सक शामिल हैं।

इन सभी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अंतर्गत संचालित ‘चलंत चिकित्सा दल’ तथा आयुष चिकित्सा सेवा के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया जा रहा है।

इन नियुक्तियों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का उद्देश्य बताया गया है।