Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM योगी: विंध्याचल का नाम बदला, अब बनेगा विंध्याचल धाम

राज्य डेस्क, प्रीति पायल |

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब यह स्टेशन विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन के नाम से पहचाना जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्य सचिव अजय चौहान द्वारा जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र प्रेषित किया गया है। स्टेशन के नाम में यह बदलाव विंध्य पंडा समुदाय और स्थानीय निवासियों के लिए खुशी का विषय है।

विंध्याचल के निवासी और जिलेवासी लंबे समय से स्टेशन का नाम विंध्यधाम रेलवे स्टेशन करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक रत्नाकर मिश्र ने इन मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल से चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप 29 अगस्त को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी की।

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अजय चौहान ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट को संबंधित पत्र भेजा है। साथ ही रेलवे स्टेशन के नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड को भी औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया है। स्थानीय लोगों ने सरकार और राज्यपाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

योगी सरकार ने इससे पूर्व भी ऐसे फैसले लिए हैं। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया था। यह स्थान भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जन्मभूमि माना जाता है, जिसके कारण वर्षों से नाम परिवर्तन की मांग की जा रही थी।