Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश तेज, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

रांची पुलिस ने अदिति पांडे के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मामले की कमान संभाल ली है। शहर के संदिग्ध इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है, जबकि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

रांची पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि 18 माह की मासूम अदिति को उसके परिवार से मिलाने में मदद करें। पुलिस ने कहा कि किसी भी छोटी सूचना से बच्ची तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

मामले से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए पुलिस ने अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। रांची एसएसपी का नंबर 9431706136, सिटी एसपी का 9431706137, सदर डीएसपी का 9431102090 और सदर थाना प्रभारी का नंबर 9431706160 जारी किया गया है।