Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश: कल बापू सभागार में नव नियुक्त 21,391 सिपाहियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार के युवाओं और राज्य की कानून व्यवस्था के लिए 28 जून 2025 का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी है कि पटना के बापू सभागार में 21,391 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इससे बिहार पुलिस बल को नया जोश मिलेगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से बताया कि बिहार में कानून का राज स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रही है और इसके लिए पुलिस बल को लगातार सशक्त किया जा रहा है। राज्य में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती का सिलसिला तेजी से जारी है।

उन्होंने बताया कि जब 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनी, उस वक्त बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। लेकिन 2006 से कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस बल की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की गई।

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को 2.29 लाख से भी अधिक पदों तक ले जाया जाएगा। इसी कड़ी में 28 जून को 21,391 सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार की योजना है कि इस साल के अंत तक सभी स्वीकृत रिक्त पद भर दिए जाएं।
इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सकेगी। साथ ही, अपराध नियंत्रण में भी राज्य को बड़ा फायदा होगा। युवाओं के लिए यह एक बड़ा रोजगार अवसर भी साबित होगा।