Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश का नया दांव: वोटिंग से पहले बनी 91 नेताओं की टीम

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

जदयू ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 91 सदस्यीय अभियान समिति गठित की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को अध्यक्ष और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को संयोजक बनाया गया है। इस समिति में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई पूर्व सांसद और विधान परिषद के सदस्य भी शामिल हैं।

विपक्ष का सीएम उम्मीदवार भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है: संजय झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एक्स पर लिखा, “आज विपक्ष ने जिनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। नौकरी के बदले जमीन लेने के केस में आरोपित हैं और अब कोर्ट में पेश होंगे।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 साल से ईमानदारी से बिहार की सेवा कर रहे हैं। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन पर न तो भ्रष्टाचार का और न परिवारवाद का कोई आरोप लगा है। बिहार के लोग 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को उत्साहित हैं।”

राजद परिवार की पार्टी, अतिपिछड़ा समाज नीतीश के साथ: संजय झा

संजय झा ने कहा, “राजद एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जबकि अतिपिछड़ा समाज मजबूती से नीतीश कुमार के साथ खड़ा है।” जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही, जहां राजद से जुड़े अतिपिछड़ा समाज के कई नेता जदयू में शामिल हुए। वैशाली के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार साहनी, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती और कुंडल वर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। समारोह में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अरविंद निषाद और मनीष कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।