Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश को बड़े नेताओं ने हाईजैक कर लिया, निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव: गोपाल मंडल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल को इस बार जेडीयू से टिकट नहीं मिला। पार्टी ने उनकी जगह बुलू मंडल पर भरोसा जताया, जिसके बाद नाराज गोपाल मंडल ने निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।

टिकट कटने के बाद उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में अपनी नाराजगी जताते हुए जेडीयू नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

‘बड़का नेता सब नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है’ — गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा टिकट कैसे कट गया। नीतीश कुमार मुझे जेडीयू में लाए थे और उन्होंने ही मेरा समर्थन किया था। लेकिन अब नीतीश कुमार को पार्टी के बड़का नेता सब हाईजैक कर लिया है। उनके आसपास अब सिर्फ सवर्ण जाति के लोग हैं, अतिपिछड़ा वर्ग के नहीं।”

‘कोई गोली मारेगा तो उसको चुम्मा थोड़े लेंगे’ — गोपाल मंडल

अपनी बेबाकी भरे अंदाज़ में उन्होंने कहा, “मैं थोड़ा बड़बोला हूं, जो बात है, उसे सीधे बोल देता हूं।” सुरक्षा को लेकर बोले, “मैं हमेशा पिस्तौल या राइफल रखता हूं। अगर कोई मुझे गोली मार दे, तो क्या मैं चुप रहूंगा या चुम्मा लूंगा?”

निर्दलीय मैदान में उतरेंगे गोपाल मंडल

उन्होंने दावा किया कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। बोले, “टिकट मेरे जेब में था, लेकिन कैसे कट गया, ये बात तो नीतीश कुमार ही बता सकते हैं। मुझसे कोई मुकाबला नहीं, जीत हमारी ही होगी।”
गोपाल मंडल ने बताया कि आरजेडी की ओर से भी उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। बोले, “मेरी आस्था अब भी नीतीश कुमार में है, लेकिन पार्टी में कुछ गलत हो रहा है।” उन्होंने कहा कि शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन करेंगे।