Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

स्टेट डेस्क, वेरोनिका राय |

बिहार चुनाव से पहले बड़ा तोहफा: नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने यहां करीब 570 करोड़ रुपये की कुल सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हर क्षेत्र में संतुलित विकास को प्राथमिकता दे रही है।

इस अवसर पर सबसे अहम योजना 167 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेल ओवरब्रिज (ROB) की रही, जिसका शिलान्यास माड़ीपुर पावर हाउस के पास किया गया। यह ओवरब्रिज वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देगा। इस स्थान पर रेल फाटक के कारण घंटों तक यातायात बाधित रहता था। ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल की भी नींव रखी। यह पुल उस स्थान पर बनाया जाएगा, जहां कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में करीब 12 लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री ने हादसे को याद करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता से पुल निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

इन दो प्रमुख परियोजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ग्रामीण सड़कों का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था, पुल-पुलियों की मरम्मत, तथा अन्य बुनियादी संरचनाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर इन सभी योजनाओं की लागत लगभग 570 करोड़ रुपये है, जिससे मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा मकसद सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करके जनता को राहत पहुंचाना है। विकास ही हमारा एजेंडा है और इसी रास्ते पर हम आगे बढ़ रहे हैं।"

नीतीश कुमार का यह दौरा चुनावी वर्ष में विकास की गति को रफ्तार देने वाला माना जा रहा है। उनके द्वारा घोषित योजनाएं जनता के विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ विपक्ष पर भी दबाव बनाने का प्रयास हैं।