Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM महिला रोजगार योजना के तहत ₹2,500 करोड़ का हस्तांतरण

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • 25 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल: मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से रोजगार को नई रफ्तार...

पटना: बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख नवचयनित महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

सम्राट चौधरी ने बताया; रोजगार से आत्मनिर्भरता तक का रोडमैप

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योजना की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि शुरुआती ₹10,000 की सहायता महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने का अवसर देती है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए हाट-बाजार और स्थानीय विपणन ढांचे का भी विकास कर रही है, ताकि आय के स्थायी स्रोत बन सकें।

महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिखता बिहार

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का माध्यम है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं उद्यमिता की ओर बढ़ेंगी। राज्य सरकार का विश्वास है कि यह पहल बिहार में महिला नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों की नई लहर पैदा करेगी, जो परिवार और प्रदेश—दोनों की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाएगी।