Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Dhurandhar 2: The Revenge ने रचा इतिहास, 16 दिन में 1500 करोड़ क्लब में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

 रणवीर सिंह स्टारर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 16 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। 

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। 15वें दिन तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि 16वें दिन तक यह आंकड़ा और आगे निकल गया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तेजी से 1000 करोड़ नेट के करीब पहुंच रही है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकता है। 

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। तीसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और 16वें दिन इसने भारत में करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और बड़े पैमाने पर दर्शकों की रुचि ने इसे लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिकाए रखा है।


इस स्पाई-एक्शन फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें संजय दत्त और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी  जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है, जो इसकी सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है

खास बात यह है कि Dhurandhar 2: The Revenge ने बेहद कम समय में 1500 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है और आने वाले दिनों में यह और बड़े आंकड़े छू सकती है

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई यह संकेत दे रही है कि यह जल्द ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।