Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

DMCH में 250 नामांकन व 2500 बेड का अस्पताल बनाने का लक्ष्य

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा डीएमसीएच अस्पताल

  • उत्तर बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम

पटना । बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार ने उत्तर बिहार में निर्माणाधीन अस्पताल को हाईटेक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 1700 बेड अतिरिक्त जोड़े जायेंगे। जिससे दरभंगा समेत उत्तर बिहार में स्वास्थ्य सुविधा को आसान और आम लोगों की हर बीमारी के लिए योग्य बनाने का काम किया जा रहा है। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 250 नामांकन व 2500 बेड अस्पताल बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिससे आने वाले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि राज्य में हर जिले में रह रहें लोगों को किसी भी गंभीर बीमारी के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। 

बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा अस्पताल 400 बेड का सर्जिकल वार्ड का निर्माण पूरा

बता दें कि अस्पताल में आयें मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में विश्वस्तरीय अस्पताल की तर्ज पर हर अत्याधुनिक तकनीकी सुविधा बहाल की जायेगी। वहीं अस्पताल में 400 बेड का सर्जिकल वार्ड निर्माण पूरा किया जा चुका है। जिससे तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हाल ही में राजधानी में विख्यात अस्पताल पीएमसीएच में भी 1117 बेड वाले 2 टावर अस्पताल भवन को शुरू किया जा चुका है। जिसमें आंख, कान, गला, गैस्ट्रो समेत अन्य कई संबंधित बीमारियों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अब बिहार अन्य विकसित राज्यों की तरह स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।