Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

IGIMS में अब मरीजों को मिलेगी डिजिटल हेल्थकेयर की सुविधा

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- 1200 बेड का मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का हो रहा निर्माण 
- दिसंबर महीने तक मरीजों के लिए सुविधा हो जायेगी बहाल
• डिजिटल बिहार स्वस्थ बिहार के जरिये पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा का होगा एक नेटवर्क 

पटना: राजधानी स्थित आइजीआईएमएस अस्पताल में मरीजों के बेहतर व सटीक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए एक और नयी सेवा की शुरूआत की जा रही है। जिसमें अब मरीजों के सटीक उपचार के लिए एआई आधारित जांच व इलाज व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। प्रदेश में लोगों के बेहतर इलाज के लिए पूरे बिहार में स्वास्थ्य सेवा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अत्याधुनिक हेल्थ केयर का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि हाल ही में अस्पताल में 164 बेड का आई हॉस्पीटल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मरीजों के लिए रॉबोटिक्स फिजियोथेरेपी को शुरू किया गया है। साथ ही रॉबोटिक्स से जनरल सर्जरी, यूको सर्जरी, ऑनको सर्जरी, गाइनी सर्जरी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। 

1200 बेड का मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का हो रहा निर्माण 
वहीं राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में से एक इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में 1200 बेड का मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी साल दिसंबर महीने से  इस मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल की शुरूआत कर दी जायेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन अस्पताल में अत्याधुनिक आइसीयू व इमरजेंसी सुविधाओं को उपलब्ध होगी। जिससे उपचार मरीजों को बेहतर व उन्नत उपचार मिल सकेगा। 

बता दें कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान आईजीआईएमएस में वर्तमान में लगभग 1500 से 1700 बेड की सुविधा उपलब्ध है। हाल ही में 500 बेड वाले नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया है। इसमें फिलहाल 100 बेड पर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष 400 बेड को भी जल्द ही चालू करने की तैयारी की जा रही है। इससे मरीजों को सभी प्रकार की चिकित्सीय सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।