Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

IND vs PAK:भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना, नहीं होगा मुकाबला

विदेश डेस्क, वेरोनिका राय |

IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना; टूर्नामेंट पर संकट के बादल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला सेमीफाइनल 31 जुलाई को आयोजित है। इसमें इंडिया चैंपियंस का सामना पाकिस्तान चैंयियंस था। मैच से पहले इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया। पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बायकॉट कर दिया है। इसके चलते टूर्नामेंट पर संकट के बादल छाने लगे हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा। इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया है। भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पड़ोसी देश के साथ किसी भी तरह के क्रिकेट मैच का बायकॉट कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चयन हो गया हो था। इनमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अपनी जगह नहीं बना सकीं और बाहर हो गईं।

खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना
गौरतलब हो कि 31 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का फाइनल सेमीफाइनल मैच खेलना जाना था। हालांकि, इंडिया चैंपियंस टीम में शामिल खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। इनमें शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिले हैं।
बता दें कि इससे पहले भी इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के साथ खेलने से मना कर दिया था। तब भी पूर्व खिलाड़ियों जैसे, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और इरफान पठान ने खेलने से मना कर दिया था।

वेस्टइंडीज को दी थी मात 
याद हो कि भारतीय चैंपियन टीम ने मंगलवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज चैंपियन टीम को मात्र 13.2 ओवर में हराकर चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अगर भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होता है तो पाकिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। क्योंकि टीम लीग स्टेज में ग्रुप में टॉप पर रही थी।

टूर्नामेंट पर संकट के बदल
वहीं, दूसरी तरफ यह भी कायस लगाए जा रहे हैं कि भारत के नाम खेलने से टूर्नामेंट खटाई में पड़ सकता है। क्योंकि, इंडिया चैंपियंस को स्पॉन्सर करने वाली एक कंपनी ने भी टीम का साथ दिया है। टीम के मैच न खेलने से टूर्नामेंट पर संकट के बादल छा गए हैं। फिलहाल, आगे क्या होगा ये तो वक्त ही तय करेगा।