Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

NEET–JEE की तैयारी स्कूल से ही, बिहार में खुलेंगे 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल!

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 तक जमा होंगे आवेदन
  • बिहार के सभी प्रखंडों में खुलेगा एक-एक मॉडल स्कूल

पटना। राज्य के आदर्श माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर नामांकन किया जाएगा। इसके लिए राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार ने 15 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की है।

विदित हो कि राज्य सरकार ने सात निश्चय तीन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने का आदेश दिया है। ताकि कक्षा 9 से ही बच्चों को इसके माध्यम से नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कराई जा सके। राज्य सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी शुरू कर दिया है। इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। 15 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए एससीआरटी पटना बिहार के वेबसाइट https.//scert-bihar-gov-in पर विजिट कर ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

मॉडल विद्यालयों में ये मिलेगी सुविधाएं

कक्षा 9 से ही विद्यार्थियों को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कराई जाएगी। अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापनकार्य किया जाएगा। नियमित टेस्ट सीरीज एवं उपलब्धि का विश्लेषण किया जाएगा। स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी के साथ ही आधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था रहेगी। संदेह समाधान सत्र का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत व्यवसायिक और कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

अभिभावकों के वार्षिक आय की सीमा समाप्त

राज्य सरकार ने मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का वार्षिक आय की सीमा को समाप्त कर दिया है। इसमें अब आय प्रमाण-पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। वहीं नामांकन में राज्य सरकार के निर्धारित आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू रहेगा।