Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की बंपर भर्ती, 30 साल तक के युवा ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी 20 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के जरिए यूनियन बैंक देशभर के बैंक ब्रांचों के लिए प्रोफेशनल्स की तलाश कर रहा है. इच्छुक उम्मीदवार unionbankofindia.co.in वेबसाइट या सीधे आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.

असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट): किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के साथ-साथ CA, CMA (ICWA), CS या फाइनेंस में MBA/MMS/PGDM/PGDBM डिग्री होनी चाहिए.

असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): BE/B.Tech/MCA/MSc (IT) या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Tech डिग्री धारक, जो कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, AI या साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों से हों. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 22 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा. SC/ST/PwBD 177 रुपये का शुल्क देना होगा.

यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें. अब लॉगिन कर डिटेल्स भरें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें. शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.