Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Patna Airport: टला विमान हादसा, बाल-बाल बची 173 यात्रियों की जान

स्टेट डेस्क |

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रहा इंडिगो का विमान संख्या 6E-2482 दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. लैंडिंग के समय टचिंग प्वाइंट को नहीं छू सका. जिसके कारण विमान रनवे से आगे बढ़ने लगा. पायलट ने विमान को फिर से टेकऑफ कर दिया. पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया |

विमान में 173 यात्री सवार थे. सोमवार की रात 9:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. उसी समय ये घटना हुई. विमान लैंडिंग के बाद रनवे को टच ही नहीं कर रहा था. विमान रनवे से आगे बढ़ते जा रहा था. ऐसा होते देख पायलट फिर से विमान को ऊंचाई पर ले जाने लगे तो यात्रियों की सांसे अटक गई.

पांच मिनट तक यात्रियों को समझ में नहीं आया कि विमान को टेकऑफ मोड में लाकर फिर से हवा के चक्कर क्यों लगाए जा रहे हैं. चार चक्कर लगाने के बाद विमान को पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग करवाया, उसके बाद यात्रियों ने राहत महसूस की.