Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM Modi Bihar Visit: मोतिहारी रैली से मिलेगी बड़ी सौगात, शुरू होंगी नई अमृत भारत ट्रेनें

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मोतिहारी दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में एक बार फिर स्वागत है। वे आज बिहारवासियों को कई सौगातें देने जा रहे हैं। खासतौर पर गया जी के लोगों के लिए डबल खुशी का मौका है। प्रधानमंत्री चार अमृत भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें मालदा टाउन से गोमती नगर के लिए चलने वाली नई अमृत भारत ट्रेन भी शामिल है, जिसका ठहराव मानपुर और गया जी स्टेशन पर होगा।

भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि चंपारण की पुण्यभूमि मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का सौभाग्य हम सभी को मिला है। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं और सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनें।