Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी और CM नीतीश करेंगे पीरपैंती पावर प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

भागलपुर में पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

डीएम ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया से ऑनलाइन माध्यम से इस थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने इसे पीरपैंती और आसपास के क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उनके अनुसार, इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। यह प्लांट न सिर्फ बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी करेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के अधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी तय मानी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक मंडल, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, एसडीपीओ टू अर्जुन कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, सीओ चंद्रशेखर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने सभी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।