Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी का महागठबंधन पर वार: 'कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर आरजेडी ने छीना CM पद'

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा की जनसभा में महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया है. उन्होंने एनडीए के संकल्प पत्र को बिहार के समग्र विकास और रोजगार का रोडमैप बताया. आरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस पर दबाव डालकर सीएम पद हथिया लिया, कांग्रेस और आरजेडी में घमासान मचा हुआ है. जबरदस्ती कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार को समर्थन की घोषणा कराई गई.

आरा में उमड़ा जनसैलाब

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र सामाजिक न्याय और बिहार के चारों ओर विकास की गारंटी है. आरा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता एक बार फिर राज्य में एनडीए सरकार लाने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा, "आपके बच्चों का सपना मेरी जिम्मेदारी है." बिहार की नई और पुरानी पीढ़ी ने ठान लिया है — फिर एक NDA सरकार.

एक करोड़ रोजगार का वादा

पीएम ने कहा, "एक तरफ NDA का ईमानदार घोषणा पत्र है, दूसरी तरफ उनका घोषणापत्र आंखों में धूल झोंकने वाला है." उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है और इसका ठोस प्लान भी जनता के सामने रखा गया है.

किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

मोदी ने कहा, "वो दिन दूर नहीं जब बिहार पूर्वी भारत का टेक, टेक्सटाइल और टूरिज्म हब बनेगा." उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 6000 रुपये की राशि में बिहार की नई NDA सरकार अपनी ओर से 3000 रुपये और जोड़ेगी.

‘भूखा नहीं सोएगा गरीब का बच्चा’

पीएम ने कहा, "हम जो संकल्प लेते हैं, वो पूरा करते हैं. किसी गरीब मां का बच्चा भूखा नहीं सोएगा." उन्होंने बताया कि बिहार की जनता की पसंद को ध्यान में रखकर सरकार ने अरवा चावल की जगह उसना चावल देना शुरू किया.

RJD-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मोदी ने कहा कि RJD ने बिहार में जंगलराज और तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से जुड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन घुसपैठियों के समर्थन में काम कर रहा है और बिहार की पहचान मिटाने में लगा है.

‘कांग्रेस ने किया बाबा साहब और बाबू जगजीवन राम का अपमान’

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया क्योंकि उनकी लोकप्रियता कांग्रेस के शाही परिवार से बड़ी थी. बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी को भी इसी कारण नीचा दिखाया गया." अंत में पीएम ने कहा कि RJD और कांग्रेस ने आस्था का भी अपमान किया. "RJD नेताओं ने प्रयागराज महाकुंभ को फालतू कहा, कांग्रेस के नामदार ने छठ पर्व को ड्रामा बताया. बिहार ऐसे अपमान को कभी माफ नहीं करेगा."