Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी के 12 वर्षों में बिहार को मिली विकास की नई पहचान : सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी |

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है। इससे राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सम्राट चौधरी ने अपने पत्र में कहा कि बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से देश का एक महत्वपूर्ण राज्य रहा है। ज्ञान, शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना की इस धरती ने विश्व को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने चाणक्य और आर्यभट्ट जैसी महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा आज भी देश और समाज को प्रेरित कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार की विरासत को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना तथा वर्ष 2024 में उसके नए परिसर का उद्घाटन बिहार की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे राज्य को वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। इससे बिहार की प्रगति को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है।

सम्राट चौधरी ने अपने पत्र में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के विचार आज भी बिहार के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को दिशा प्रदान कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार आने वाले वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।