Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PM मोदी प्रेरित काशी में नन्हे कवियों का बड़ा मंच

स्टेट डेस्क , श्रेयांश पराशर l

उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पहली बार “काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए विश्वप्रसिद्ध काशी अब नन्हे साहित्यकारों को भी बड़ा मंच देने जा रही है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में छिपी काव्य प्रतिभा को पहचानना और उसे प्रोत्साहित करना है।

यह आयोजन दो आयु वर्गों में किया जाएगा। ग्रुप-1 में कक्षा 6 से 8 तक तथा ग्रुप-2 में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता तीन चरणों — विद्यालय स्तर, ब्लॉक/जोनल स्तर और जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले — में आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर 2025 तक, जबकि ब्लॉक एवं जोनल स्तर एक से तीन दिसंबर के बीच होंगे। जिला स्तरीय भव्य ग्रैंड फिनाले 5 और 6 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य थीम हैं; अविनाशी काशी, संतवंत काशी, देशभक्ति, मां गंगा और महादेव।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों, अभिभावकों और साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण कराने की अपील की है। वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके भविष्य के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतियोगिता के नियम और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहेंगे।

इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित लिंक या क्यूआर कोड स्कैन कर 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अपनी सांस्कृतिक विरासत, मंदिरों, घाटों, हस्तकला और उत्सवों के लिए विश्वविख्यात काशी में इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना व सृजनशीलता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।