Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

PMCH में महिला मरीजों के लिए बड़ी सौगात, स्त्री रोग विभाग में बढ़ेंगे 90 बेड

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

• 90 बेड महिलाओं के इलाज के लिए अतिरिक्त होंगे शामिल ,बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य के लिए पीएमसीएच हो रहा हाईटेक 

-    पुनर्विकास योजना के तहत 1,117 बेड वाले 2 टावर संचालित , बिहार ही नहीं देशभर से लोग विश्वस्तरीय इलाज के लिए आ रहें पीएमसीएच   

पटना। राज्य में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के विख्यात अस्पताल पीएमसीएच में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेड की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में महिला वार्ड में 90 बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

इससे अस्पताल में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। बता दें कि हाल ही में पीएमसीएच में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है। इससे प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है। 

एयर एम्बुलेंस के उतरने की सुविधा
वहीं विभाग ने 2029 तक पीएमसीएच में चल रहें सभी विकास व विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पीएमसीएच में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-दो महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग व स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।