Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RCB जीत के बाद विराट-अनुष्का का रोमांटिक पल वायरल

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद क्रिकेट के साथ-साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रोमांटिक अंदाज भी चर्चा का केंद्र बन गया।

मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया और फिर स्टैंड्स की ओर मुड़कर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। विराट के इस इशारे पर अनुष्का शर्मा शरमाती नजर आईं और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस का जवाब दिया। इस खूबसूरत पल ने वहां मौजूद फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अनुष्का शर्मा खासतौर पर इस मैच को देखने के लिए लंदन से भारत लौटी थीं। स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने विराट कोहली का मनोबल बढ़ाया। वहीं, इस रोमांटिक पल को देखकर RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला भी मुस्कुराती नजर आईं और कपल की केमिस्ट्री को देखती रह गईं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस पल को “सबसे क्यूट मोमेंट” बता रहे हैं। कई यूजर्स ने विराट और अनुष्का के रिश्ते की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों के बीच आज भी वही ताजगी और प्यार देखने को मिलता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आ सकती हैं, हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।