Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा IPL 2026 का आगाज़

स्पोर्ट्स डेस्क, रानी कुमारी |

देश की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाना प्रस्तावित हुआ है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी पहले चरण के कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 20 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जबकि बाकी कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में मुकाबलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने स्टेडियम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुकाबले से पहले मॉक ड्रिल भी कराई गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है।

पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था। सीजन के पहले मुकाबले में घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा आरसीबी को मिल सकता है, जिससे प्रशंसकों में काफी उत्साह है, और ऐसे में टीम इस बार नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी बल्लेबाजी अनुकूल पिच और उत्साही दर्शकों के लिए जाना जाता है, जिससे यहां खेले जाने वाले मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहता है।

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेले जाने की संभावना है, जबकि पूरे टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।