Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा से राजद उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर यह धमकी दी। धमकी देने वाले ने कहा कि शिवानी शुक्ला ने उसे रंगदारी नहीं दी है, और अगर वह घटारो गांव आईं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। उसने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बचा सकते हैं तो बचा लें।

जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने करताहा थानाध्यक्ष के मोबाइल पर भी कॉल किया था। घटना के बाद पुलिस ने शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनकी सुरक्षा में एक गार्ड तैनात किया गया है। पुलिस कॉल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि हाजीपुर कंट्रोल रूम और करताहा थाना को एक ही नंबर से धमकी मिली थी। जिस नंबर से कॉल किया गया, उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवानी शुक्ला राजद उम्मीदवार हैं और उन्हें जिला स्तर पर अंगरक्षक दल मुहैया कराया गया है।