Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ROB निर्माण की मांग को लेकर सांसद ने रेल मंत्री को दिया पत्र

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान। सीवान लोकसभा क्षेत्र की सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेरेवा रेलवे ढाला संख्या-104 पर शीघ्र रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कराने की मांग की है। सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज के अभाव में स्थानीय लोगों को प्रतिदिन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रेलवे क्रॉसिंग पर दिन में कई बार फाटक बंद रहने के कारण छोटे-बड़े वाहनों के चालकों, एंबुलेंस सेवाओं, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है और आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और मरीजों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। फाटक बंद रहने से समय की बर्बादी के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए मेरेवा रेलवे ढाला संख्या-104 पर प्राथमिकता के आधार पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरओबी बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा।