Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

SIR पर सवाल? बिहार में बवाल

स्टेटडेस्क, श्रेयांश पराशर|

बिहार की मसौदा मतदाता सूची पर बवाल, 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी संग्राम 

बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी मसौदा सूची पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने नामों को बिना उचित सूचना के हटाने का आरोप लगाया है। वहीं चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए सभी दलों को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चुनाव आयोग ने 1 अगस्त 2025 को मसौदा सूची जारी की। आयोग ने कहा कि नाम हटाने या जोड़ने को लेकर दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। आयोग ने आश्वासन दिया कि बिना उचित कारण किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा और कोई अपात्र नाम जोड़ा नहीं जाएगा।

अब तक मतदाताओं से सीधे 5,015 आपत्तियां और 27,517 नए नाम जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि दावे और आपत्तियों का निपटारा एक सप्ताह में संबंधित अधिकारी (ईआरओ/एईआरओ) द्वारा किया जाएगा।

हालांकि, विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक का आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं और यह राजनीति से प्रेरित है। संसद में भी इस मुद्दे पर तीखी बहस हो रही है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 9 अगस्त तक जवाब मांगा है, जिसमें आरोप है कि 65 लाख नाम सूची से हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को आवश्यक डेटा साझा किया गया है और यह केवल मसौदा सूची है, अंतिम सूची में सुधार संभव है। फिर भी सवाल बना हुआ है कि कुछ दलों ने अब तक दावा-आपत्ति क्यों नहीं दाखिल किए।

यह मसला आने वाले समय में बिहार की राजनीति को गहराई से प्रभावित कर सकता है।