Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP: 9वीं की छात्रा को एक महीने में 9 बार सांप ने डसा

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

UP: कौशांबी में 9वीं की छात्रा को एक महीने में 9 बार सांप ने डसा, गांव में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय छात्रा रिया मौर्य को एक महीने के अंदर 9 बार सांप ने काट लिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार दहशत में है और गांव के लोग भी भयभीत हैं। इलाज के लगातार खर्च से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, जिसके चलते अब झाड़-फूंक का सहारा लिया जा रहा है।

पहली बार 22 जुलाई को डसा

सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव की रहने वाली रिया मौर्य कक्षा 9वीं की छात्रा है। रिया के पिता राजेंद्र मौर्य के मुताबिक, 22 जुलाई 2025 को खेत जाते समय उनकी बेटी को पहली बार सांप ने डसा था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद सांप के डसने का सिलसिला बार-बार दोहराया जाने लगा।

अगस्त में बढ़े हमले

13 अगस्त को फिर रिया को सांप ने काटा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया, लेकिन परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद 27 से 30 अगस्त के बीच सिर्फ चार दिनों में ही उसे चार बार सांप ने डसा। कभी नहाते समय, तो कभी घर के कामकाज के दौरान उस पर हमला हुआ। लगातार इलाज के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और अब वह मजबूरी में तांत्रिकों के पास जाने को विवश हैं।

पीड़िता ने बताया अनुभव: रिया मौर्य का कहना है कि सांप बहुत बड़ा है, काले रंग का है और उस पर हरे निशान बने हुए हैं। “हर बार काटने के करीब एक घंटे बाद मैं बेहोश हो जाती हूं और होश आने पर खुद को या तो अस्पताल या फिर झाड़-फूंक कराने वाले के पास पाती हूं।” घटनाओं से घबराकर छोटे भाई-बहन ननिहाल चले गए हैं। परिवार फिलहाल एक कच्चे झोपड़ी जैसे घर में रह रहा है।

प्रशासन पर सवाल

गांववालों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने सांप को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की और न ही प्रशासन से कोई मदद मिली। इसी कारण ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग का बयान

कौशांबी के सीएमओ संजय कुमार ने बताया, “22 जुलाई को पहली बार रिया को सांप ने काटा था, जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद वह घर गई। 13 अगस्त को भी उसे सांप ने डसा। अब तक नौ बार सांप के डसने की जानकारी मिली है। कल शाम को भी उसे सांप ने डसा और सुबह सिराथू सीएचसी से मेडिकल टीम को गांव भेजा गया।”

यह घटना अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण और परिजन सवाल कर रहे हैं कि आखिर प्रशासन और वन विभाग कब तक चुप रहेगा और पीड़ित परिवार को कब तक राहत का इंतजार करना पड़ेगा।