Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP: बदायूं में प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने सदमे में तोड़ा दम

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। शादी के महज डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। इससे मानसिक रूप से टूट चुके पति रमेश ने सात दिनों तक खाना-पीना छोड़ दिया और गहरे सदमे में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं दी गई और परिवार ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया।

बदायूं जिले के दातागंज कस्बे में रहने वाले रमेश की शादी 22 अप्रैल 2025 को अलीपुर थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पत्नी घंटों मोबाइल पर बात करने लगी और मायके से बात करने का बहाना बनाकर प्रेमी से संपर्क में रहने लगी।

इस बीच रमेश मजदूरी के सिलसिले में पंजाब चला गया, जबकि महिला ने प्रेमी को घर बुलाना शुरू कर दिया। 10 जून की रात उसने घरवालों को नशीला पदार्थ खिला दिया और ₹27,000 नकद व दो लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

जब रमेश को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह पंजाब से लौटकर कोतवाली शिकायत देने पहुंचा, लेकिन वहां उसे अपमानित कर भगा दिया गया। बड़े भाई राकेश के अनुसार, पत्नी के चले जाने से रमेश अवसाद में चला गया। उसने खाना-पीना छोड़ दिया, घर भी नहीं आया और गांव में एकांत में घूमता रहा।

सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर गौरव बिष्ट के मुताबिक, यदि पुलिस को जानकारी मिलती, तो विधिक कार्रवाई की जा सकती थी।