Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

UP स्थापना दिवस:शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को नमन करते हुए राज्य के सतत विकास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक रही है। यह राज्य भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और कर्मठ नागरिक उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। राष्ट्रपति ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक निवेश और रोजगार के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश अब देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास और प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश में बसे प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों के अनुभव और ज्ञान को प्रदेश के विकास से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं।