Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अंग दान नहीं, अमरता: MP सरकार देगी गार्ड ऑफ ऑनर

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

‘अंग दान नहीं, अमरता’: शरीर या अंग दान करने वालों को मध्यप्रदेश सरकार देगी अंतिम विदाई में गार्ड ऑफ ऑनर

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार अब शरीर या अंग दान करने वाले व्यक्तियों को अंतिम संस्कार के समय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे दानवीरों के परिजनों को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य में शरीर और अंग दान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

सीएम यादव ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मृत्यु के बाद जीवन का उपहार देना... यह केवल दान नहीं, यह अमरता है। मध्यप्रदेश सरकार ने यह संकल्प लिया है कि जो लोग अपनी देह या फिर हृदय, लीवर, किडनी दान करेंगे, उन्हें 26 जनवरी या 15 अगस्त को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी और उनके परिवार को सार्वजनिक मंच से सम्मान मिलेगा।"

सीएम की इस घोषणा के बाद राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।