Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अकांक्षा चमोला ने खोला बिसेक्सुअल होने का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

  • लॉक अप: सच या सजा में भावुक हुए हुए खुलासे, गौरव खन्ना से अलगाव की पुष्टि की

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में अपनी बिसेक्सुअलिटी का खुलासा किया। उन्होंने माना कि शादी से पहले उन्होंने महिलाओं के साथ रिलेशनशिप्स का अनुभव किया है और महिलाओं की feminine energy उन्हें सबसे ज्यादा सुकून देती है।

शो के जजमेंट डे सेगमेंट में सह-प्रतियोगी श्रेया कलरा ने अकांक्षा का दूसरा सीक्रेट उजागर किया। श्रेया ने कहा, “वो बिसेक्सुअल हैं- यही उनका सीक्रेट है।” इस खुलासे पर अकांक्षा ने शुरुआत में इसे स्वीकार किया, लेकिन बाद में बैकस्टेज की बात को बिना उनकी सहमति के इस्तेमाल करने पर श्रेया पर गुस्सा जताया।

अकांक्षा ने कहा, “मैंने कभी श्रेया को सीधे नहीं बताया था। वो बैकस्टेज की बात सुनकर इस्तेमाल कर रही हैं। मैं शादी से पहले बिसेक्सुअल थी। मैंने कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप्स रखीं। वे पूरी तरह अंतरंग नहीं थीं, लेकिन रिलेशनशिप जरूर थीं। मुझे महिलाएं पसंद हैं। यह मेरा सेफ स्पेस है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेल डोमिनेटेड दुनिया में महिलाओं के साथ कम्फर्ट जोन बन जाता है। मैं feminine energy पर thrive करती हूं। समाज में लड़कियां एक-दूसरे से जलती हैं, यह धारणा गलत है।”

खुलासे के बाद अकांक्षा भावुक हो गईं और श्रेया को “दुनिया की सबसे evil व्यक्ति” बताते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, “यह शो का हिस्सा नहीं था। इतनी स्वार्थी इंसान मैंने नहीं देखी।” शो में शिवांगी जोशी और हर्षद ने भी श्रेया के इस कदम की निंदा की।

शादी टूटने का भी किया खुलासा

शो की शुरुआत में ही अकांक्षा ने गौरव खन्ना से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। यह फैसला म्यूचुअल था।

अकांक्षा ने कहा, “हम अलग-अलग फ्यूचर देखते हैं। हम कम्पैटिबल नहीं हैं। गौरव के बिग बॉस के समय यह सब चल रहा था। हमारे पैरेंट्स ने सोचा था कि अलग रहने से चीजें सुधर जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” बच्चों को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद रहा। अकांक्षा ने बताया कि उन्हें मातृत्व की चाह नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने गौरव को पहले ही बता दिया था कि मैं कभी मां नहीं बनना चाहती। अब वो बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें यह नहीं दे सकती।”

गौरव खन्ना का बयान

इस खबर के बाद गौरव खन्ना ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अकांक्षा के प्रति उनका प्यार और समर्थन अब भी बरकरार है। गौरव बोले, “वो मेरी पत्नी हैं। मैं हमेशा उनका साथ दूंगा। उन्हें शो में अच्छा खेलने की शुभकामनाएं।”

शो में हर प्रतियोगी को तीन सीक्रेट्स बताने होते हैं, जो उनके लाइफलाइन होते हैं। अकांक्षा पहले ही तलाक वाला सीक्रेट खो चुकी थीं। अब बिसेक्सुअलिटी वाला सीक्रेट भी सामने आ गया। अकांक्षा ने श्रेया पर आरोप लगाया कि उन्होंने बैकस्टेज की अनसुनी बात को हथियार बनाया। उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि इंसान कितना स्वार्थी हो सकता है।” शो के इस एपिसोड ने टीवी दर्शकों में काफी चर्चा पैदा कर दी है। अकांक्षा के खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बोलने को कई लोग साहसिक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे शो के ड्रामा का हिस्सा मान रहे हैं।