Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अक्षय कुमार–विद्या बालन की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म 4 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क ,अर्पिता कृष्णा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर निर्देशक अनीस बज्मी के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इस तिकड़ी की बहुप्रतीक्षित अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होगी, जिसमें कॉमेडी, मस्ती और मनोरंजन का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा केरल में पूरा किया जा चुका है और जल्द ही इसके अन्य अपडेट सामने आ सकते हैं। 

अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी पहले भी कई सफल फिल्मों में नजर आ चुकी है, जिनमें भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल शामिल हैं। यही वजह है कि फैंस इस नई फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा राशि खन्ना और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है। 

फिल्म का निर्माण निर्माता दिल राजू द्वारा किया जा रहा है और यह एक बड़े बजट की कॉमेडी एंटरटेनर बताई जा रही है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल होने के बाद से दर्शकों के बीच इसका बज बढ़ गया है।