Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अगले 5 साल में बिहार से घुसपैठियों का सफाया करेंगे : अमित शाह

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुपौल की रैली में घुसपैठ के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया और कहा कि "क्या आप चाहते हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री 'घुसपैठिये' से तय हो?" शाह ने दावा किया कि एनडीए की सरकार बनते ही सीमांचल और पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सुपौल के लोगों से वादा करता हूं कि अगले 5 सालों में हम सीमांचल और बिहार से सभी घुसपैठियों को निकाल देंगे। उनकी अवैध गतिविधियों को भी समाप्त करेंगे और सभी अवैध अतिक्रमण को भी हटाएंगे।"

पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद दूसरे चरण का प्रचार और तेज हो गया है, जहां एनडीए और महागठबंधन एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में सुपौल और पूर्णिया की सभाओं में शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘घुसपैठियों को बचाने’ की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकालकर घुसपैठियों के पक्ष में अभियान चलाया।

शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सीमांचल को घुसपैठियों का केंद्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्णिया की रैली में उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार हर अवैध प्रवासी की पहचान कर उसके नाम को मतदाता सूची से हटाएगी और उसे देश से बाहर भेजेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतेगा और कहा कि पहले चरण की वोटिंग बता रही है कि आधे बिहार ने कांग्रेस-राजद गठबंधन को नकार दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राज्य में सुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए  एनडीए को पूर्ण बहुमत दें।