Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा छपरा-सिवान मुख्य सड़क पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दपनी गांव निवासी अजय कुमार महतो के 15 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमित रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में किशोर के सिर में गंभीर चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।