लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान/दारौंदा। थाना क्षेत्र के करसौत पुल के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करसौत पुल के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, महाराजगंज भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।







