एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा
अभिनेत्री अदिति शर्मा और अभिनेता हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम ‘इश्क ज़ालिम है’ का आगाज़ कर दिया है। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर हाल ही में वीनस ओरिजिनल्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस वीडियो एल्बम में पहली बार अदिति शर्मा और हम्द खान एक साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस टीजर में काफी प्रभावशाली दिखाई दे रही है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
इस गाने को बॉलीवुड गायक अंसारी मोहसिन ने गाया, कंपोज किया और इसके बोल भी लिखे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को खास बनाता है।
वीडियो एल्बम का निर्देशन रिदम सनाढ्य ने किया है। उन्होंने अदिति शर्मा और हम्द खान की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया है और इमोशनल सीन में जान डाल दी है।
अदिति शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि उन्हें इस वीडियो एल्बम में काम करके काफी खुशी हुई और दर्शकों से इसे देखने और अपना प्यार देने की अपील की।
यह वीडियो एल्बम 13 मई को वीनस ओरिजिनल्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।







