Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अपार आईडी निर्माण में सुस्ती पर बीईओ सख्त, 13 फरवरी तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

दारौंदाः प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को अपार आईडी जनरेट करने को लेकर निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सौरभ सुमन ने की। इस दौरान निजी विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण की बेहद कम प्रगति पर गंभीर चिंता जताई गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि कई निजी विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण का प्रतिशत अत्यंत कम है, जबकि कुछ विद्यालयों में अब तक एक भी अपार आईडी नहीं बनाई गई है। इस पर बीईओ ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने और तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रधानाध्यापकों ने अपार आईडी कम बनने के पीछे विभिन्न तकनीकी व दस्तावेजी समस्याओं को कारण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के आधार कार्ड में नाम की भिन्नता, जन्मतिथि में त्रुटि तथा विद्यालय के अभिलेख से आधार विवरण का मेल नहीं खाने जैसी दिक्कतों के कारण आईडी जनरेट करने में परेशानी हो रही है। कुछ मामलों में नाम की मामूली स्पेलिंग भिन्नता भी बाधा बन रही है।

इस पर बीईओ सौरभ सुमन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में 13 फरवरी तक शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद पुनः बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीईओ ने यह भी कहा कि जो निजी विद्यालयों के संचालक या सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें अगली समीक्षा बैठक में हर हाल में उपस्थित रहना होगा।

बैठक में मनोरंजन कुमार, सृष्टि राज प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।